What is a DNS Server in Computer - Kya hota hai smartphone mein DNS - जाने DNS के बारे में

What is a DNS Server in Computer 
DNS क्या है
 

Domain Name System इंटरनेट की एक डायरेक्टरी फ़ोन बुक की तरह होता है | किसी भी Domain का नाम जैसे Yahoo.com या Google.com की मदद से पुरी जानकारी को जमा करते है | इंटरनेट से जुड़े डिवाइस एक यूनिक आईपी एड्रेस का इस्तेमाल करते है और इसकी ही मदद से सभी सर्वर पर डिवाइसेस को खोजा जाता है
Domain Name Server (DNS) आपके Unified Resource Locator (URL) को सम्बंधित IP Address से जोड़ने का काम करती है | पॉल मोकापेट्रिस ने 1983 में DNS को डिज़ाइन किया |

DNS की कार्यप्रणाली

DNS का काम Domain Name को IP Address में और इसके बाद IP Address को Domain Name में बदलने का होता है | जब भी हम इन्टरनेट का इस्तेमाल करते है और किसी भी वेबसाइट को या कंटेंट को सर्च करते है तो ये DNS को IP में convert कर देता है, इसके पीछे की वजह ये है की हमें कोई भी numeric address (IP) याद रखने में बहुत समस्या होती इसकी जगह पर Alphanumeric नाम हमें आसानी से याद रह जाता है जिसको ही हम DNS के नाम से जानते है

मान लीजिये आपको गूगल या फेसबुक को सर्च करने के लिये इस तरह से IP address डाल कर सर्च करना पड़ता तो कितना कठिन होता जैसे 198.193.1.0 या 198.198.3.7 | इस तरह से दुनिया की सभी वेबसाइट और पेज के लिये हमें कितने सारे IP याद रखने पड़ते | इन सभी नंबर्स से बचने के लिये ही DNS को बनाया गया जो की आज पुरी दुनिया की वेबसाइट और पेजेस को संभाल कर रखा है

DNS की मदद से मोबाइल फ़ोन में इन्टरनेट की सेटिंग्स कैसे करे इसके लिये आप हमारे चैनल पर दिए गए इस वीडियो को देख सकते है |


Comments