दोस्तों इंटेरनेट की दुनिया में अगर आपने
कदम रखा हुआ है तो यह IP नाम आपने कभी जरुर सुना होगा | तो आइये आज जानते है IP
Address क्या होता है, क्या काम करता है और कितना जरुरी होता है|
IP Address दोस्तों जब भी आप किसी को कॉल
करते है तो वह कॉल हमेशा सिर्फ उस व्यक्ति को ही लगता है जिससे अपने कॉल लगाया है
ऐसा नहीं होता की अपने A को कॉल किया और ब को लग गया एक और example से समझते है जब
आपके पास कोई पार्सल या ऑनलाइन सामान आता है तो वह सिर्फ आपके ही घर पर आता है ये
नहीं होता की वो सामान आपकी जगह किसी और के घर चला जाये | बस यही कहानी है IP
Address की हर एक कंप्यूटर का एक यूनिक IP Address होता है जिसकी मदद से आप
इंटरनेट की दुनिया में सभी काम को आसानी से कर पाते है | जब भी आप कोई डॉक्यूमेंट
को कही से डाउनलोड करते है तो वह हमेशा आपके ही सिस्टम में डाउनलोड होता है और ये
सब काम आप IP की मदद से ही कर पाते है | IP Address का पूरा नाम Internet Protocol
Address है | कंप्यूटर की दुनिया में या इंटरनेट की दुनिया में IP Address से ही
आपके कंप्यूटर की पहचान होती है |
IP Address के प्रकार
अगर IP Address की बात करे तो सब जगह अलग
अलग option आपको मिलते है लेकिन हमारे सोचना ये है की आपको इसके बारे में जितना
ज्यादा पता होगा उतना अच्छा होगा | IP Address चार प्रकार के होते है|
1. Public IP Address
2. Private IP Address
इसके साथ साथ ही IP Address के जो दो
प्रकार होते है वो आपने अपने कंप्यूटर सिस्टम के नेटवर्क option की प्रॉपर्टीज में
जाने के बाद देखने को मिलते है
1. IPv4IPv4 पहले इस्तेमाल किया जाता था और आज भी किया जाता है और ये 32 bit का होता है | इसकी रेंज 0 से 255 के बीच होती है और इसका हर एक हिस्सा 8 bits का होता है और ये कुछ इस तरह से होता है : 190.190.200.202 लेकिन अब ऐसा बताया जाता है की इसकी रेंज पुरी ख़तम हो गयी है और अब इसके combination के साथ और IP बनाना संभव नहीं है इसलिए अब इसकी जगह हमारा दूसरा IP लेता जा रहा है|
2. IPv6दोस्तों जैसा की आपको पता है पिछले कुछ सालों की बात करें तो इंटरनेट चलाने वालों की संख्या दिन पे दिन बढती जा रही है ऐसे में जरुरत पड़ी एक बड़ी IP की जो की 128 bit की है | जैसे IPv4 चार भागों में होती थी वैसे ही ये आठ भागों में बटी हुई है और ये कुछ इस तरह से आपको देखने को मिलती है : 2202:2203:2i09:3240:ti8:098f:bi43:308f.
IP Address कैसे पता करें
IP Address पता करने के आसान सा तरीका है अपने सिस्टम के किसी भी ब्राउज़र पर जाये और टाइप करें "What is my IP" ये टाइप करते है आपके सिस्टम की IP आपके सामने आ जाएगीं और ऐसा ही आप अपने फ़ोन की IP पता करने के लिये भी कर सकते है अपने फ़ोन के किसी भी ब्राउज़र पर लिखें "What is my IP".
Comments
Post a Comment