Computer Graphics kya hai - What is computer graphics - Computer Graphics in Hindi - कंप्यूटर ग्राफ़िक्स क्या है
What is Computer Graphics
कंप्यूटर एक जानकारियों को प्रोसेस कर संग्रहित करने की एक मशीन है यह डाटा को काफी सारे अलग-अलग माध्यमों से सेव करके अपने पास रखती है | कंप्यूटर ग्राफिक्स की जहां तक बात की जाए यूजर को कंप्यूटर पर जब वह किसी काम को कर रहे होते हैं तो जिस इंटरफ़ेस का वह इस्तेमाल करते हैं वही इंटरफेस कंप्यूटर ग्राफिक्स के माध्यम से यूजर को दिखाई दे रहा होता है कंप्यूटर ग्राफिक्स जैसे सूचनाओं को दिखाना किसी भी चित्र को दिखाना किसी भी ग्राफ को दिखाना जितने भी एनालिटिकल टूल डैशबोर्ड हम देख रहे होते हैं वह सभी हमें कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद से ही देखने के लिए मिलते हैं कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद से हम कंप्यूटर स्क्रीन पर बहुत सारे अलग-अलग प्रकार के चित्रों का संग्रहण करके उन्हें दिखा सकते हैं |
कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद से हम किसी भी डाटा की गणना कर सकते हैं उसको बदल सकते हैं उसको बना सकते हैं आदि आदि कार्य कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद से समझना एवं बनाना अब आसान हो गया है जहां पहले के जमाने में कंप्यूटर कमांड आधारित हुआ करता था उस समय कंप्यूटर उपयोगकर्ता को बहुत सारे कमांड को याद रखने का काम भी करना पड़ता था एवं तकनीक उस समय इतनी विकसित नहीं थी की कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जाता कंप्यूटर ग्राफिक्स की तकनीकी बात की जाए इसमें ग्राफिक्स के ऑब्जेक्ट पिक्सेल की मदद से बनाए जाते हैं छोटे-छोटे पिक्सेल के माध्यम से ग्राफिक्स स्क्रीन को बनाया जाता है पिक्सेल कंप्यूटर स्क्रीन का सबसे छोटा हिस्सा होता है जिसे कैलकुलेट करके हम जो भी कलर या कॉन्बिनेशन बनाना चाहते हैं वह आसानी से बना सकते हैं |
जैसे-जैसे नई तकनीक विकसित होती जा रही है वैसे वैसे कंप्यूटर ग्राफिक्स की दुनिया बहुत ज्यादा एडवांस होती चली जा रही है कंप्यूटर ग्राफिक्स पर हम ग्राफिक्स का रोटेशन ग्राफिक्स की स्पेलिंग ग्राफिक्स के अलग-अलग अनुवाद बनाने से पहले तस्वीर की या कहे ग्राफिक्स के अलग-अलग अनुमान पहले से ही बना सकते हैं हम जब भी कंप्यूटर स्क्रीन पर माउस के माध्यम से या टचस्क्रीन के माध्यम से जो भी कमांड दे रहे होते हैं या जो भी काम कर रहे होते हैं उनके पीछे कंप्यूटर ग्राफिक्स एवं उनके पिक्सल्स का महत्वपूर्ण कार्य होता है कंप्यूटर ग्राफिक्स की दुनिया में पिक्सेल की मदद से टच स्क्रीन माउस प्वाइंटर या आप देखते होंगे कि फुल हाई डेफिनेशन चित्र भी अब आसानी के साथ प्रोसेस किए जाने लगे हैं |
कंप्यूटर ग्राफिक्स के फायदे
कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद से 3D एनीमेशन बनाना आसान हो गया है |
कंप्यूटर ग्राफिक्स के माध्यम से 3D चित्र दिखाना या कहें कि जो चित्र चलते दिखाई दे रहे हैं उन्हें बनाना भी आसान हो गया है |
कंप्यूटर ग्राफिक्स के माध्यम से हम किसी भी ऑब्जेक्ट को आसानी के साथ नियंत्रित कर सकते हैं |
कंप्यूटर डाटा को अनगिनत तरीकों से कंप्यूटर पर प्रदर्शित करना |
कंप्यूटर ग्राफिक्स के विभिन्न उपयोग भी पढ़ते हैं
विभिन्न प्रकार के ग्राफिकल प्रेजेंटेशन को बना कर दिखाना जैसे 2D 3D एचडी फुल एचडी इनके साथ ही साथ बड़े से बड़े डेटा की रिपोर्ट को उच्च ग्राफिक्स के साथ कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाना |
मनोरंजन के क्षेत्र में बात की जाए तो जितने भी चलित चित्र जो होते हैं साथ ही साथ कंप्यूटर के बड़े से बड़े गेम टीवी के जितने भी होते हैं संगीत में जो भी आवाज एवं चित्र में देख रहे होते हैं उन सभी में कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जाता है |
शिक्षा के क्षेत्र में भी कंप्यूटर ग्राफिक्स के माध्यम से 3D मोशन के माध्यम से इसका इस्तेमाल किया जाता है जो कि बच्चों को प्रैक्टिकल आधारित शिक्षा देने में सहायता करता है |
अगर हम किसी भी एनालिसिस की बात करें तो जो भी रिपोर्ट बनाई जाती है विभिन्न क्षेत्रों में उन सभी रिपोर्ट का विश्लेषण करना कंप्यूटर ग्राफिक्स की सहायता से आसान हो गया है |
ग्राफिकल यूजर इंटरफेस जो भी आप देखते हैं जैसे कंप्यूटर की स्क्रीन विंडोज कोई भी सॉफ्टवेयर किसी भी सॉफ्टवेयर का आइकन आदि आदि सभी कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद से बनाए जाते हैं |
- कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद से इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी काफी सारे उपयोग अब किए जाने लगे हैं |
Comments
Post a Comment